Rajasthan Weather Update : राजस्थान के इस क्षेत्र में जीरो डिग्री पहुंचा पारा, क्या पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा कई जिलों का मौसम

rajasthan weather update temprature dropped

Google News

Follow Us

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में ठंड का मौसम बढ़ गया है। इस इलाके में तापमान जीरो डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि कई अन्य इलाकों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां जानिए कहां होगी और कितनी ठंड –


Rajasthan Weather Update : राजस्थान प्रदेश में उत्तरी हवाएं ने रातों को ठंडा कर दिया है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी हो रही है। सोमवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में भी रात का पारा 4.5 डिग्री पर आया।

राजस्थान में 14 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो गया है। मौसम केन्द्र के मुताबिक, शुष्क मौसम के कारण रात के तापमान में कमी हो रही है और यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं होगा

मौसम केन्द्र जयपुर Rajasthan Weather Update के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 16 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, लेकिन इसका असर राजस्थान में नहीं होगा। सिर्फ बादल छाए रहेंगे और एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान में आगामी एक सप्ताह में तापमान स्थिर रहेगा।

PM Kisan 16th Installment : पीएम किसान की 16वीं किस्त कब आएगी, आ गया ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Update यहां कुछ शहरों में रात का तापमान:

  • माउंट आबू: 0 डिग्री
  • भीलवाड़ा: 9.8 डिग्री
  • अलवर: 7 डिग्री
  • पिलानी: 7 डिग्री
  • सीकर: 5.5 डिग्री
  • जोधपुर सिटी: 8.6 डिग्री
  • चूरू: 6.4 डिग्री
  • गंगानगर: 7.9 डिग्री

Sarso Ki kheti: सरसों की खेती में है सफेद तना गलन रोग तो ये सस्ता सा उपाय करें किसान, भरपूर होगा लाभ

  • अंता बारां: 8.9 डिग्री
  • संगरिया: 5.4 डिग्री
  • जालोर: 6.6 डिग्री
  • सिरोही: 6.6 डिग्री
  • फतेहपुर: 4.5 डिग्री
  • करौली: 9 डिग्री

यह भी देखें :[LIVE] आज का राजस्थान मंडी भाव | Rajasthan Mandi Bhav Today
यह भी देखें :
[LIVE] आज का मध्यप्रदेश मंडी भाव | MP Mandi Bhav Today

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।