Fri. Dec 8th, 2023
cotoon production to reducecotoon production to reduce

04 नवम्बर 2023, नई दिल्ली: सीएआई ने जारी किया है अग्रिम अनुमान, कपास का उत्पादन में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट का है अनुमान – कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने अपने अग्रिम फसल अनुमान में कहा है की भारत में शुरू होने वाले वर्ष 2023-24 के सीजन में कपास का उत्पादन घटकर 295.10 लाख गांठ (1 गांठ में 170 किलो) रहने की संभावना हैं।

 जो पिछले 15 वर्षों में सबसे कम दर्ज हुआ है। वही 2022-23 में यह लगभग 318  लाख गांठ था। पिछले साल 2022-23 की तुलना साल 2023-24 में कपास उत्पादन में 7.2 प्रतिशत गिरावट की संभावनाएं दर्ज की गई हैं।

सीएआई के वर्तमान अध्यक्ष अतुल गनात्रा ने कहा, “2008-09 के बाद, यह सबसे कम कपास उत्पादन दर्ज है. उन्होंने उत्पादन में गिरावट के लिए मौजूदा अल नीनो के प्रभाव और कपास क्षेत्र में 5.5 प्रतिशत की कमी आदि को जिम्मेदार ठहराया है।

कॉटन एसोसिएसन ऑफ इंडिया (सीएआई) ने अपने पहले आधिकारिक अग्रिम अनुमान में बताया है कि कुछ प्रमुख राज्यों में सूखा पड़ने और कीड़ो के हमले के कारण कपास का उत्पादन कम रहेगी।

%d