Rajasthan Weather Update : शुरू हो गए हैं गर्मी के तेवर, यूं रहेगा एक अगले एक हफ्ते का मौसम

Rajasthan Weather Update

Google News

Follow Us

Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत में नहीं, बल्कि राजस्थान में भी सिमटने लग गई है और गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर में तेज धूप के कारण अब से ही किसानों और नागरिकों को परेशानी होने लगी है।

राजस्थान में अब दिन में भी तापमान 31 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। होली का त्योहार भी आ रहा है और इसके साथ ही IMD ने आगामी 7 दिनों में राजस्थान के मौसम का नया Rajasthan Weather Update जारी हो गया है।

आईए जानते हैं आने वाले हफ्ते का राजस्थान का मौसम

2 से 3 डिग्री बढ़ा है तापमान – Rajasthan Weather Update

राजस्थान में तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। आने वाले दो से तीन दिनों में और तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा।

IMD ने बताया है कि कुछ समय तक राज्य में हल्की बारिश होती थी, लेकिन अब आने वाले 7 दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

अधिकतम तापमान अभी से 35 डिग्री

Rajasthan Weather Update : राज्य के कई जिलों में तापमान फिर भी ऊपर की ओर उछाल रहा है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक दर्ज किया गया है। अधिकांश जिलों में तापमान अब तक 30 डिग्री के पार है।

मौसम विभाग ने सूचित किया है कि आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की और वृद्धि देखने को मिलेगी।

ये रहा है आज का तापमान

Rajasthan Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान (IMD) ने सूचित किया है कि राज्य में वर्तमान में तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है।

सबसे ज्यादा तापमान फलोदी, बाड़मेर में देखा जा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब है। जालोर और डूंगरपुर में भी तापमान 33 डिग्री के पास है। जोधपुर, जैसलमेर, आबू रोड, करौली, चित्तौड़गढ़, कोटा, और अंता- बांरा में भी तापमान 32 डिग्री के पास है।

संगरिया में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री है, जबकि करौली और फतेहपुर में यह 9 डिग्री के करीब है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री है।

यह भी पढ़ें :

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।