Rajasthan Weather Update : बारिश और ओले का दौर शुरू, राजस्थान के इन 22 जिलों में अलर्ट जारी

rajasthan weather update

Google News

Follow Us


Rajasthan Weather Update : मार्च के महीने का आगमन होते ही, मौसम के बदलने के संकेत दिखने लगे हैं। राजस्थान के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम की बदलती हालत के बारे में चेतावनी जारी की है। आज सुबह से ही आंशिक बादलों ने आकाश को ढँक लिया है।

शनिवार को तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी क्षेत्रों में बारिश और तेज आंधी की संभावना भी है। यहाँ जानिए किन 22 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी…

Rajasthan Weather Update : IMD ने जारी की चेतावनी

Rajasthan Weather Update : आजकल के दिनों में मौसम में बदलाव बढ़ा है। कभी-कभी बारिश का संभावना रहता है और कभी-कभी धुंधला पन छा जाता है। राजस्थान में भी मौसम का माहौल बदल रहा है। आज, 2 मार्च को एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका प्रभाव आज ही से दिखाई देने लगेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं की उम्मीद है, और राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

जयपुर के मौसम केंद्र (IMD) ने बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के लिए चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को 18 जिलों में बारिश और 6 जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह, शनिवार को 2 मार्च को भी 22 जिलों में बारिश और 10 जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

ये 22 जिले रहेंगे प्रभावित

rajasthan weather update

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, शनिवार, 2 मार्च को अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, और श्रीगंगानगर में बारिश की संभावना है।

इनमें से श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, और झुंझुनूं में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इन 6 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

तापमान गिरावट की संभावना

Rajasthan Weather Update : मौसम के बिगड़ने के साथ ही, राजस्थान में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ एक बार फिर सर्दी बढ़ने का अनुमान है। पिछले हफ्ते, जहां दो शहरों को छोड़कर पूरे राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था।

अब एक तापमान में गिरावट की संभावना है। शुक्रवार को कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

Rajasthan Weather Update : पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार था:

  • सीकर: 7.0 डिग्री सेल्सियस
  • संगरिया: 7.2 डिग्री सेल्सियस
  • करौली: 8.0 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहपुर: 8.4 डिग्री सेल्सियस
  • पिलानी: 8.6 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर: 9.4 डिग्री सेल्सियस
  • अंता बारा: 9.7 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू: 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर: 10.3 डिग्री सेल्सियस
  • माउंट आबू: 10.6 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली: 11.1 डिग्री सेल्सियस
  • भीलवाड़ा: 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • जवाई बांध: 11.4 डिग्री सेल्सियस
  • सिरोही: 12.4 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर: 12.4 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक: 12.6 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़: 12.8 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर: 13.8 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा: 13.9 डिग्री सेल्सियस
  • बाड़मेर: 14.8 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर: 15.3 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर: 15.5 डिग्री सेल्सियस
  • जालौर: 15.5 डिग्री सेल्सियस
  • फलोदी: 16.4 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर: 16.5 डिग्री सेल्सियस
  • डूंगरपुर: 16.9 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें :

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।