Rajasthan ka Mausam : राजस्थान के मौसम का हाल बिगड़ेगा ? 23-24 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ

Rajasthan ka Mausam DECEMBER 2023

Google News

Follow Us

Rajasthan ka Mausam : हर दिन बढ़ती ठंडक के साथ, राजस्थान के मौसम विभाग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। रात में ठंडी हवा के साथ-साथ, दिन में सूरज की राहत भी हो रही है। इस खबर में हम जानेंगे आपके यहां के मौसम की वर्तमान स्थिति

देश में सर्दी का मौसम प्रबल है। रात में ठंडी हवा चलने के साथ ही, दिन में धूप की राहत भी मिल रही है। प्रदेश में एक सप्ताह तक शुष्क मौसम से न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। उसके बाद प्रदेश (Rajasthan ka Mausam) के कुछ जिलों मे भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

मौसम केन्द्र जयपुर ( IMD weather station jaipur) के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर के बीच नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता संभावित है, जिसके दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

इधर, प्रदेश (Rajasthan ka Mausam) में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों मे Rajasthan ka Mausam होगा कड़ाके के ठंडा

दिसंबर के महीने के साथ, सर्दी का मौसम भी बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है। दिन में धूप का अनुभव हो रहा है, लेकिन रात में ठंडक बढ़ रही है।

मौसम के केंद्र के अनुसार, राजस्थान के मौसम मे आगामी दिनों में गलन और ठंडक बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

अरावली के पहाड़ी क्षेत्रों में जमी ओस की बूंदें

पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह, ओस की बूंदें जम रही हैं। इन बूंदों को हम खुले में पड़े वाहनों, पेड़-पौधों की पत्तियों आदि पर सुबह के समय देख सकते हैं। खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी बना हुआ है, जिससे सुबह के समय वाहन चलाने में चालकों को थोड़ी सी दिक्कत हो रही है।

Rajasthan ka Mausam जानें कहां कितना तापमान

यहाँ राजस्थान के कुछ शहरों का वर्तमान तापमान है:

  • भीलवाड़ा: 8.4°C
  • वनस्थली: 9.2°C
  • अलवर: 7.2°C
  • पिलानी: 7°C
  • सीकर: 7°C
  • डबोक: 9.4°C
  • जैसलमेर: 9.3°C
  • चूरू: 7.4°C
  • श्रीगंगानगर: 7.9°C
  • धौलपुर: 9.8°C
  • अंता-बारां: 7.6°C
  • संगरिया: 6.5°C
  • जालोर: 7.9°C
  • सिरोही: 8.1°C
  • फतेहपुर: 4.7°C
  • करौली: 7.6°C

मौसम और  खेती संबंधित जानकारी के लिए हमारी वेबसाईट KisanEkta.in से जुड़े रहें

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।