Kisan Credit Card Yojana क्या है? कितनी है ब्याज दर और Loan की सीमा? – पूरी जानकारी

Kisan Credit Card Yojana

Google News

Follow Us

Kisan Credit Card Yojana : किसान भाईयों के जरूरत के समय मे Loan के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे मे किसान भाईयों को उच्च ब्याजदर और महंगे ऋण से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जाती है।

आईए किसान भाईयों जानते हैं Kisan Credit Card Yojana के बारे मे और कैसे यह किसान भाईयों के लिए सस्ते ऋण उपलब्ध करवाता है। पूरी जानकारी के लिए ब्लॉग पोस्ट को अंत तक पढ़ें और अपने किसान भाईयों के साथ शेयर जरूर करें।

कब शुरू हुई Kisan Credit Card Yojana ?

किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत 1998 में हुई थी, जिसे राष्ट्रीय विकास बैंक और नाबार्ड ने भारत में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी खेती के खर्चों को पूरा करने, तथा फसल की उत्पादन वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है।

इससे देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान बना रहता है। इस Kisan Credit Card Yojana के माध्यम से, किसान अपनी फसल को उगाने के लिए बीज, उर्वरक, और कीटनाशक खरीदने के लिए ऋण प्राप्त कर सकता है। इसका एक और लाभ है कि इसके द्वारा किसानों को बहुत कम ब्याज दरों पर KCC Loan ऋण मिलता है।

KCC Loan की अधिकतम सीमा क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड Kisan Credit Card Yojana के माध्यम से आप अपनी कृषि योग्य भूमि के आधार पर 3 लाख तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं और यदि आप इस ऋण का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपकी ली गई राशि को गैर-निष्पादित संपत्ति माना जाता है।

KCC Loan के लिए कौन सा बैंक है सबसे अच्छा?

हम आपको यह सलाह देते हैं कि आप क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से ही KCC Loan लें, क्योंकि वहां पर कम चार्जेस लगते हैं। SBI आपसे 1500 रुपये चार्जेस लेती है, जबकि ग्रामीण बैंक आपसे 500 रुपये चार्जेस लेती है।

इसलिए, यदि आपके क्षेत्र में कोई ग्रामीण बैंक है, तो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से ही Kisan Credit Card Yojana लोन लेना उपयुक्त हो सकता है। यदि आपके क्षेत्र में कोई ग्रामीण बैंक नहीं है, तो आप देश के किसी भी प्राइवेट बैंक या राष्ट्रीयकृत बैंक से यह Kisan Credit Card Yojana लोन ले सकते हैं।

Kisan Credit Card पर कितना ब्याज देना पड़ता है?

अगर आप Kisan Credit Card से 3 लाख तक का ऋण लेते हैं, तो आपको 3 लाख रुपये पर 7% वार्षिक ब्याज दर से भुगतान करना होगा। इस ऋण का समय सीमा के अंत में, आप इसे पूरा करना अच्छा होता है, क्योंकि यदि आप भुगतान नहीं करते हैं, तो आपकी ली गई राशि को गैर-निष्पादित संपत्ति माना जाता है।

यह Kisan Credit Card Yojana लोन आप प्राइवेट, राष्ट्रीयकृत, या किसी भी ग्रामीण बैंक से लेते हैं, तो सभी में एक ही समान ब्याज दर लगती है, क्योंकि कोई भी बैंक आपसे निर्धारित ब्याज दर से अधिक ब्याज नहीं ले सकता है।

किसान क्रेडिट कार्ड कितने दिन में आ जाता है?

Kisan Credit Card Yojana

किसान क्रेडिट प्राप्त करने के लिए, आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक जाना होता है, जहां यह KCC Laon उपलब्ध है। वहां से आपको इसके लिए आवेदन करना पड़ता है।

आवेदन करने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज जमा करना होता है, और कुछ बैंक आपकी भूमि को ऋण चुकाते तक अनुबंध बना सकती है, जिसके लिए आपको तहसील ऑफिस से खसरा जैसे प्रमाण पत्र बनवाकर उसे बैंक में जमा करना पड़ता है।

इसके बाद, आपको लगभग 15 दिनों का समय लगता है तकि आपके हाथ में क्रेडिट कार्ड आ सके।

क्या है Digital Kisan Credit Card?

किसान क्रेडिट कार्ड को डिजिटल KCC कार्ड भी कहा जाता है, जिसके माध्यम से किसान अपने कार्ड से पैसे निकाल सकता है और लिए गए KCC Loan का भुगतान भी कर सकता है।

यह भी पढ़ें :

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।