IMD Rain Alert: भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान लोगों को मानसून की पहली बारिश ने बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में अच्छी बारिश हुई है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का अनुमान
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी का नामोनिशान मिट जाएगा। मॉनसून की बारिश ने देशभर में गर्मी और उमस से राहत तो दी है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह बारिश मुसीबत भी बन सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है और हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। असम में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि देशभर में मॉनसून का असर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा।
दिल्ली में कल छाए रहेंगे काले घने बादल
Delhi Ka Mausam: इस वीकेंड दिल्लीवालों के लिए मौसम ठंडा और सुहावना रहेगा। यानी कल 6 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इसके साथ ही कल दिल्ली में बारिश के साथ कुछ जगहों पर बिजली भी चमक सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 11 जुलाई तक राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है।
आपके शहर का तापमान
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
---|---|---|
दिल्ली | 27 | 34 |
नोएडा | 26 | 32 |
गाजियाबाद | 26 | 31 |
पटना | 27 | 31 |
लखनऊ | 23 | 32 |
जयपुर | 24 | 30 |
भोपाल | 23 | 29 |
मुंबई | 26 | 31 |
अहमदाबाद | 27 | 34 |
जम्मू | 26 | 32 |
यूपी में कल बारिश का रेड अलर्ट
Up Mausam: उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस वीकेंड यूपी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कांशीरामनगर, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद और मेरठ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
अगले 4-5 दिन इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग (Today Mausam) ने वीकेंड और आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में कल भारी बारिश हो सकती है।
बिहार (Bihar Mausam), पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में भी शनिवार को बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिन बारिश की चेतावनी दी गई है।
महाराष्ट्र में कल झमाझम बारिश का अनुमान
Maharashtra weather: महाराष्ट्र में भी पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नागपुर, अमरावती और गढ़चिरौली में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है।