Aaj Ka Mousam: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सम्पूर्ण उत्तर भारत में घने कोहरे का हाई अलर्ट, इन राज्यों में भयंकर बारिश

Aaj Ka Mousam Rajasthan Weather Update Rajasthan Ka Mausam

Google News

Follow Us

Aaj Ka Mousam : हाल ही में जारी किए गए अपडेट के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली NCR, और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बहुत घना कोहरा बना रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mousam | इन राज्यों में जबर्दस्त सर्दी


वर्तमान में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली NCR, और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंडक बढ़ने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण, मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड अब बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Alert) ने आगामी पांच दिनों के लिए मौसम का अनुमान जारी किया है।

IMD के अनुसार, राजस्थान, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आगामी पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा बना रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाएं इन स्थानों पर ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

राजस्थान, हरियाणा दिल्ली सहित सम्पूर्ण उत्तर भारत में कोहरा | Aaj Ka Mousam

IMD के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है।

Aaj Ka Mousam : बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छाएगा। आने वाले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

चूरू, राजस्थान में सबसे कम तापमान रहा, जबकि हिसार, हरियाणा में रात का तापमान न्यूनतम पहुंच गया, और राजस्थान के बिकानेर, जयपुर, हनुमानगढ़ में रात का तापमान इस साल का सबसे कम रहा।

दिल्ली NCR में बढ़ी कड़ाके की सर्दी

बीते दिन, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से सर्दी में बढ़ोतरी है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा में 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडराते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बर्फ से ढके हुए हैं।

आज ओर कल तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट Aaj Ka Mousam

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु में अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश का चेतावनी दिया है। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं, आज तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में Aaj Ka Mousam कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

केरल में हल्की से मध्यम बारिश की है संभावना

आईएमडी (IMD Weather Update) के अनुसार, केरल में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आज, पथानामथिट्टा, कोल्लम, और तिरुवनंतपुरम में जिला स्तरीय ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तेलंगाना में अगले 7 दिनों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर 24 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: इस तरीके से गेहूं में यूरिया डालें, दो फुटाव देखकर पडोसी भी पगला जायेगा

Avatar photo

KisanEkta.in एक ऐसी वेबसाईट है जहां हम किसानों को जोड़ने, शिक्षित करने और सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं। यहां पर आपको सबसे ताजा मंडी भाव (Mandi Bhav), किसान समाचार, सरकारी योजनाओं के अपडेट और कृषि और खेती से जुड़े ज्ञान की जानकारी मिलती है। हमारा उद्देश्य है कि हम किसानों को जोड़कर उन्हें उनके काम को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करना है। हम अपनी कोशिशों के माध्यम से किसान समुदाय को एक साथ लाने में मदद कर रहे हैं।